April 20, 2026 7:09 pm

लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी और गिरफ्तारी वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

लंबे समय से चल रहे फरार स्थायी वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटीयो को थाना आमला पुलिस ने किया गिऱफ्तार

आमला – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्री वीरेंद्र कुमार जैन के व्दारा जिले में स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटीयो के विरूध्द गिरफ्तारी के चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्रीमति श्रध्दा जोशी एवं एसडीओपी महोदय मुलताई श्री एस. के सिंह के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी आमला श्री राजेश सातनकर के निर्देशन में दिनाँक 27.09.25 को कांबिग गस्त के दौरान थाना आमला से 06 स्थायी वारंटी एवं 06 गिरफ्तारी वारंटी को घेराबंदी कर बमुश्किल पकड़कर गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय आमला पेश किया गया । इस प्रकार थाना आमला द्वारा दिनांक 27.09.25 को काफी दिनो से फरार चल रहे 06 स्थायी वारंटी एवं 06 गिरफ्तार वारंट की तामीली की गई।

उक्त स्थायी वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटी मे उनि. अमित पवार , सउनि. राममोहन यादव , प्रआर. 50 संजय बैन, प्रआर. 555 संतोष मालवीय , प्रआर. 294 कमलेश धुर्वे , प्रआर. 210 विकास वर्मा , प्रआर. 180 प्रमोद बोरखडे, आर. 598 मंगेश, आर. 656 जितेंद्र पवार , आर. 380 ओमप्रकाश नागोतिया , आर. 719 तिलक कुडापे , आर. 105 नरेंद्र यदुवंशी आर. 541 आदेश कवरेती , आर, 303 दुर्गेश ठाकुर की विशेष भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें