April 20, 2026 5:40 pm

मुख्य नगरपालिका अधिकारी नितिन बिजवें पर ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज किया

तत्कालीन सीएमओ नितिन बिजवे पर आय से अधिक संपत्ति एवं पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज
छिंदवाड़ा, 30 सितंबर — नगर परिषद न्यूटन चिखली के तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) नितिन बिजवे के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने परिवार के सदस्यों की फर्मों को अनुचित लाभ पहुँचाने का आरोप है।

अपराध का विवरण
विवरण जानकारी
आरोपी नितिन बिजवे (तत्कालीन सीएमओ, नगर परिषद न्यूटन चिखली)
अपराध धारा धारा 409 भा.द.वि. और धारा 7(सी), 13(1)ए भ्र.नि.अ. 1988 (संशोधित 2018)
घटना अवधि 23 मार्च 2018 से 09 अक्टूबर 2018 तक
घटना स्थल नगर पालिका परिषद, न्यूटन चिखली
पद का दुरुपयोग कर रिश्तेदारों को पहुँचाया लाभ
जाँच में पाया गया कि आरोपी नितिन बिजवे 09.12.2016 से 09.03.2019 तक और 24.07.2019 से 03.09.2020 तक न्यूटन चिखली के CMO पद पर पदस्थ रहे। इस दौरान उन्होंने अपने सगे रिश्तेदारों के नाम से संचालित फर्मों को लाभ पहुँचाया।

जाँच में खुलासा हुआ कि जिन फर्मों ने जैम पोर्टल (GeM Portal) के माध्यम से न्यूटन चिखली नगर पालिका में सामग्री सप्लाई की, उनके प्रोपराइटर आरोपी के करीबी रिश्तेदार थे:

एम.पी. ग्रीन इंटरप्राइजेज: प्रोपराइटर श्रीमती दीपाली बिजवे (आरोपी की पत्नी)

यश इंटरप्राइजेज: प्रोपराइटर श्री गुणवंत राव बिजवे (आरोपी के पिता)

जी.आर. इंटरप्राइजेज: प्रोपराइटर श्रीमती शोभा बिजवे (आरोपी की माँ)

कुल ₹6,35,161/- का भुगतान:
सीएमओ के पद पर रहते हुए नितिन बिजवे ने दिनांक 23.03.2018 से 09.10.2018 तक अपनी पत्नी, पिता और माँ की फर्मों को सामग्री सप्लाई के एवज में कुल ₹6,35,161/- (छः लाख पैंतीस हजार एक सौ इकसठ रुपये) का भुगतान किया।

इस प्रकार, आरोपी नितिन बिजवे ने अपने पद का दुरुपयोग और आपराधिक न्यास भंग (Criminal Breach of Trust) करते हुए सरकारी संपत्ति का बेईमानी और कपटपूर्वक दुर्विनियोग (Misappropriation) किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें