*“41 वर्षों की सेवा पूर्ण करने वाले दो पुलिस अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई”*
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए दो अनुभवी पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी जाकर उनके विभागीय सेवा के अंतिम पलों को और भी अविस्मरणीय और यादगार बनाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीओपी शाहपुर श्री मयंक तिवारी, डीएसपी अजाक श्री दिनेश आर्मो एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
*पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन* ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस विभाग में सेवानिवृत्ति एक विशेष उपलब्धि होती है। कोई भी अधिकारी यदि अपनी सेवा अवधि को ईमानदारी, निष्ठा एवं बेदाग तरीके से पूर्ण करता है तो यह पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात होती है। उन्होंने दोनों अधिकारियों की 41 वर्षों से अधिक के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।
—
*सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का संक्षिप्त परिचय*
1. *कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री अवधेश नारायण तिवारी*
*भर्ती दिनांक:* 08 जनवरी 1985
*सेवा अवधि:* 41 वर्ष 08 माह
*मुख्य तैनाती:* चिचोली (3 वर्ष), आमला (3 वर्ष), झल्लार (3 वर्ष), शाहपुर (10 वर्ष), चौकी घोड़ाडोंगरी (1 वर्ष), चौकी भौरा (1 वर्ष), रानीपुर (2 वर्ष), सारणी (3 वर्ष 6 माह)।
*परिवार* : पुत्र नीरज तिवारी (व्यवसाय – हार्डवेयर शॉप), पुत्री संध्या तिवारी (गृहिणी)।
2. *कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री भाऊराव गणेशे*
*भर्ती दिनांक:* 25 अप्रैल 1984
*सेवा अवधि:* 41 वर्ष 05 माह
*मुख्य तैनाती* : हरदा (12 वर्ष), होशंगाबाद (14 माह), चिचोली (6 वर्ष), मुलताई (1 वर्ष), साईखेड़ा (5 वर्ष), चोपना (1 वर्ष), सारणी (1 वर्ष), कोतवाली बैतूल (3 वर्ष), अजाक (5 वर्ष), बैतूल (1 वर्ष)।
*परिवार* : पुत्र नवीन (निजी सॉफ्टवेयर कंपनी संचालक, भोपाल), पुत्री रितु (सॉफ्टवेयर कंपनी, पुणे), पुत्री शिखा (सॉफ्टवेयर इंजीनियर, अहमदाबाद)।
—
*सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान*
समारोह में पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा दोनों अधिकारियों को शाल-श्रीफल, पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके लंबे सेवाकाल को विभागीय गौरव बताया।












