🚩पवित्र नवरात्रि पर्व पर विश्वमांगल्यसभा बैतूल इकाई द्वारा “”शक्ति स्वरूपा कन्याओं का शक्तिसंपन्ना भव “”के प्रण के साथ किया अनूठा कन्या पूजन 🚩
बैतूल – विश्वमांगल्यसभा एक अखिल भारतीय महिला जन संगठन है जो देव ,देश एवं धर्म हेतु समर्पित मात्रसत्ता के जागर हेतु निरंतर 15 वर्षों से संपूर्ण भारतवर्ष में कार्य कर रहा है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु समय-समय पर विभिन्न आयामों के माध्यम से निरंतर समाज में उत्तम ,सशक्त एवं सामर्थवान भावी पीढ़ी का सर्वांगीण विकास एवं निर्माण हो ,इस हेतु समय समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है ।इसी तारताम्य मेंपवित्र नवरात्रि पर्व पर बैतूल नगर के शासकीय कन्या छात्रावास टिकारी बैतूल में विश्वमांगल्यसभा बैतूल के सदस्यों द्वारा शक्ति स्वरूपा कन्याओं को लाठीकाठी का प्रशिक्षण देकर शक्ति संपन्नभव के प्रण के साथ कन्यापूजन किया ।यह लाठी काठी का प्रशिक्षण कुमारी हर्षिता मानकर जी एवम साथियों द्वारा दिया गया । साथ ही विश्व मांगल्य सभा के सदस्यों द्वारा छात्राओं को संस्कृत एवं संस्कृति से जोड़ने हेतु संस्कृत के श्लोक सिखाए गए ।वहीं सदस्यों द्वारा भारत की वीर स्त्रीचरित्रों के जीवनचरित्र की कथाओं को बता कर बालिकाओं को उनके जैसे बनने हेतु प्रेरित किया ।
साथ ही इसी पवित्र नवरात्रि के अवसर पर विश्व मांगल्यसभा के धर्म शिक्षा विभाग बैतूल के सदस्यों द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का प्रशिक्षण देकर माता की आराधना का सिलसिला भी प्रारंभ है। जिसमें शक्ति और भक्ति का संगम देखने को मिल रहा है ।
विश्वमांगल्यसभा बैतूल इस नवरात्रि पर्व पर आप सभी से आग्रह करती है कि आज वर्तमान स्थिति में हम अपनी बेटियों को सुकुमार ना बनाकर शक्तिसंपन्न एवम आत्मनिर्भर बनावे। तभी हमारी शक्ति की आराधना पूर्ण होगी।












